loading...

Monday, 2 October 2017

'भाभीजी' बोलीं- 'बिग बॉस' में सब करूंगी, पर किसी के साथ बेड शेयर नहीं

भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का रोल कर चुकीं शिल्पा शिंदे 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट बनी हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में उन्होंने शो को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वे अपने घर में नौकरानी से ज्यादा काम करती हैं, इसलिए 'बिग बॉस' के हाउस में में भी वे सबकुछ करने को तैयार हैं।

Third party image reference
लेकिन वे अपना बेड किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहतीं। आखिर क्यों 'बिग बॉस' में जाने को तैयार हुईं शिल्पा...शिल्पा ने इस इंटरव्यू में कहा, "मैं शो को लेकर बहुत खुश हूं। मैं किसी के लिए कुछ साबित करने के लिए इस शो का हिस्सा नहीं बनी हूं। मेरे पास कई टीवी शोज के ऑफर थे ।

Third party image reference
लेकिन मैंने उन्हें ठुकरा दिया, क्योंकि मैं उन्हें नहीं करना चाहती थी। लेकिन जब 'बिग बॉस' की बात आई तो मुझे लगा कि इससे बड़ा शो और कौन-सा हो सकता है।

Third party image reference
इसलिए मैंने हामी भर दी।"शिल्पा शिंदे ने इस इंटरव्यू में यह खुलासा भी किया कि 'भाबीजी...' के प्रोड्यूसर बिनैफर कोहली के साथ अब उनका कोई मनमुटाव नहीं है। आपसी सहमति से उन्होंने सब कुछ पेपर्स में तय कर लिया है। उनके बीच अब किसी तरह का कोई इश्यू नहीं है। 
loading...

No comments:

Post a Comment