दुनिया भर में इतनी अजीबों गरीब बिमारियां हैं जिनका बहुत से लोगो को नहीं पता है.पर जिसको ये अनोखी बीमारी हो जाती उसका सही होना बहुत मुश्किल हो जाता हैं.अपने सुना होना एक ऐसी अनोखी बीमारी के बारे में जिसमे इंसान के शारीर का मॉस दिन प्रती दिन बढ़ता जाता हैं और वो शख्स अपने वजन के बढ़ते मर गया था.ऐसी ही बीमारी से एक बच्चा झुझ रहा हैं आइये बताते हैं, दो साल का Jailian Kaipeng जन्म के वक्त स्वस्थ था लेकिन अब वो एक ऐसी बीमारी से जूझ रहा है जो उसे कभी भी अंधा कर सकती हैं. उसके गरीब माता-पिता उसके इलाज कहां-कहां नहीं गए लेकिन किसी डॉक्टर के पास उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकला.
त्रिपुरा के एक गांव के रहने वाले Neirbanglal Kaipeng और उनकी पत्नी Chengmaite के तीन बच्चे हैं. उनके तीनों बच्चे स्वस्थ थे लेकिन जन्म के दो महीने बाद से ही Jailian की दाईं आंख सूजना शुरू हो गई. उसकी आंख में एक लाल लकीर दिखती थी और फिर गायब हो जाती थी. धीरे-धीरे उसकी आंख में सूजन बढ़ने लगे. Jailian के माता-पिता ने उसे आस-पास के डॉक्टर्स को दिखाया लेकिन ठीक होने की बजाय उसकी तकलीफ और बढ़ गई.कुछ समय में Jailian की बाईं आंख भी सूजने लगी. उसकी दोनों आंखें इतनी ज्यादा सूज चुकी थीं कि वो अब बंद भी नहीं होती थीं. दो साल से Jailian इस बीमारी से जूझ रहा है.
उसकी आंखों में सूजन रोज बढ़ती ही जा रही है. वहां के डॉक्टर्स ने बोला कि उसका इलाज केवल बड़े अस्पतालों में ही हो सकता है. Jailian के माता-पिता काफी गरीब हैं और घर की रोजाना आमदनी केवल 150 रुपये है.Jailian के इलाज के लिए Neirbanglal ने अपनी जमीन और गाय भी बेच दी लेकिन फिर भी उसका सही से इलाज नहीं हो सका. Neirbanglal लाचार होकर अपने बच्चे को रोज तड़पते हुए देखते हैं. उनके पास न नौकरी है और न पैसा कि उसका इलाज बड़े अस्पताल में करवा सकें.
Jailian के इलाज के लिए उन्होंने अपना घर भी बेच दिया. एक ईसाई मिशनरी की सहायता से उन्हें एक अच्छ डॉक्टर भी मिला लेकिन पैसों की कमी के कारण आगे इलाज नहीं चल सका. डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक दिल्ली के एक डॉक्टर का कहना है कि बच्चे को जल्द से जल्द इलाज की जरूरत है. अगर जल्द उसे इलाज नहीं मिला तो उसकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है. Jailian एक किस्म के आंखों के कैंसर से जूझ रहा है जिसे Retinoblastoma भी कहते हैं.
No comments:
Post a Comment