loading...

Tuesday, 26 September 2017

300 से अधिक फिल्म कर चूका यह एक्टर, आज गरीबी में गुजार रहा हैं जिन्दगी

बॉलीवुड में दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन से लेकर गोविंदा और शाहरुख़ खान के साथ काम कर चुके इस अभिनेता की कहानी कुछ ऐसी हैं जिसे जानकर आपको बहुत दुःख होगा |

image : google
हम यहाँ बात कर रहे हैं सतीश कौल की | जिन्हें पंजाबी सिनेमा का अमिताभ बच्चन कहा जाता था | लेकिन आज वह फिल्मों से बिल्कुल गुम से हो गए हैं | सतीश किसी बीमारी के चलते पिछले तीन सालों से बिस्तर पर हैं | इस मुसीबत के समय उनका कोई साथ देना वाला भी नहीं |

image : google
सतीश कौल कभी हिंदी और पंजाबी फिल्मों का जाना पहचाना चेहरा हुआ करते थे | 1974 से 1998 तक सतीश ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया | सतीश को अपने ज़माने में बिना मांगे ही काम मिल जाता था हर डायरेक्टर उनके साथ काम करने को तैयार हो जाता था | लेकिन समय ने ऐसा मोड़ लिया कि आज कोई व्यक्ति उनका हालचाल तक नहीं पूछता हैं |

image : google
1998 में सतीश की आखिरी फिल्म "प्यार तो होना ही था" इस फिल्म अजय देवगन और काजोल लीड रोल में थे | इस फिल्म के बाद उनकी पत्नी ने उनसे तलाक ले लिया | उनका बेटा भी उन्हें छोड़कर अमेरिका में जा बसा | इस सभी मुसीबतों के कारण वह तनाव में रहने लगे | उन्होंने फिल्मे करना बंद कर दिया | फिल्म इंडस्ट्री से दुरी बनाने के बाद इंडस्ट्री के लोगों ने भी उनका साथ छोड़ दिया |

image : google
लेकिन इसके बाद सतीश ने एक एक्टिंग स्कूल शुरू किया | यह स्कूल अधिक समय तक नहीं चला | और उनका सारा पैसा इसी में डूब गया | उनकी आर्थिक हालत बहुत ही ख़राब हो गयी | साल 2014 में वह बाथरूम में गिर गए, जिसके कारण उनको स्पाइनल फ्रैक्चर हो गया | आर्थिक हालत ख़राब होने के चलते सतीश के पास हॉस्पिटल के बिल चुकाने के पैसे नहीं थे | मीडिया में खबर आने के बाद उनकी मदद लुधियाना के ऑर्गनाइजेशन ने की | और उन्होंने ही सतीश को ओल्डएज होम में भर्ती कराया | कुछ समय पहले फेमस पंजाबी सिंगर हरभजन सिंह उनसे मिलने आए थे जिन्हें देख वह फूट-फूट कर रोने लगे |

image : google
कर्मा, आंटी नंबर वन, ऐलान जैसी हिट फिल्मे देने वाले आज सतीश यह कहकर चुप हो जाते हैं कि बढती उम्र और बीमारियों से खस्ताहाल हूँ आर्थिक तंगी से गुजर रहा हूँ बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ काम करने वाले सतीश आज बिसरे बैठे हैं | वैसे यह बॉलीवुड के स्नाह का एक और दुसरे चेहरे को दर्शता हैं |

No comments:

Post a Comment