दिवाली के मौके पर तमाम कंपनियों की तरफ से सेल की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच शॉपक्लूज ने भी एक सेल शुरू की है, जिसमें स्मार्टफोन बेहद सस्ते मिल रहे हैं।
New Delhi, Sep 26 : हर कोई चाहता है कि उसके पास एक बेहतरीन स्मार्टफोन हो। हर कोई चाहता है कि उसके पुास कम कीमत में बेहतरीन फोन हो और फोन के फीचर्स लाजवाब हों। अगर आप भी चाहते हैं कि सिर्फ 1599 रुपये में आप शानदार फोन खरीदें तो आपके लिए शॉपक्लूज एक बेहतरीन सेल लेकर आया है। देखा जा रहा है कि इससे पहले एमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां दिवाली सेल लेकर आई थी। इन कंपनियों की सेल खत्म हुई तो शॉप क्लूज ने नई सेल की शुरूआत कर ली है। इस सेल में आपके लिए एक से बढ़कर एक तोहफे हैं। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फैशन, होम एंड किचन अप्लायंसेज पर बहुत बड़ा ऑफर दिया जा रहा है।
हैरानी की बात ये है कि आप यहां से मात्र 349 रुपये में फीचर फोन खरीद सकते हैं। इसके अलावा खास बात ये भी है कि आप यहां से smartphone भी 1599 रुपये में खरीद सकते हैं। इस वेबसाइट पर 349 से 1000 रुपये की कीमत के बीच के 16 फीचर फोन हैं। आप इस कीमत पर इन तमाम फोन को खरीद सकते हैं। आपको बताते हैं कि आखिर किस फोन पर कितना ऑफर चल रहा है। इनोवू के फीचर फोन पर 50 फीसदी का डिस्काउंट चल रहा है। 699 रुपये कीमत वाला ये फोन सिर्फ 349 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा फॉर्म के फीचर फोन पर 40 फीसदी का ऑफ चल रहा है।
800 रुपये का ये फोन 479 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा माइक्रोमैक्स के एक्स 900 स्मार्ट फोन पर भी इस वेबसाइट पर ऑफर चल रहा है। इस फोन की असल कीमत 1800 रुपये है, लेकिन इस वेबसाइट पर आप इस फोन को महज 1099 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा कई होम अप्लायंस भी सेल चल रही है। टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और ना जाने कितने आइटम्स पर ऑफर चल रहा है। इस वक्त त्योहारों का सीजन है और हर कोई नए नए ऑफर्स ढूंढ रहा है। इस बीच शॉपक्लूज आपके लिए ये शानदार मौका लेकर आया है। हालांकि ये सेल ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी।
इसलिए जितना जल्दी हो सके ये मौका हाथ में ले लीजिए। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि अभी और भी कंपनियां इस तरह की सेल को ऑफर कर सकती हैं। फिलहाल आप शॉपक्लूज का मजा लीजिए। खासतौर पर स्मार्टफोन लवर्स के लिए इस वेबसाइट में बहुत कुछ है। माना जा रहा है कि इस बार शॉपक्लूज पर बिक्री के तमाम रिकॉर्ड्स टूट सकते हैं। इस बीच हमने इससे पहले आपको बताया था कि किस तरह से बाकी कंपनियों ने भी अलग अलग ऑफर पेश किए हैं। इससे पहले फ्लिपकार्ट और एमेजॉन ने अपनी अपनी सेल में काफी कमाई की है। अब देखना है कि शॉपक्लूज किस तरह से कमाई करता है
No comments:
Post a Comment