loading...

Tuesday, 10 October 2017

कम दाम में फायदे का सौदा हैं Lava का नया Z80 फोन

इस दिवाली पर लावा आपके लिए एक जबरदस्त फोन सीरीज लेकर आया है. सबसे खास बात यह है कि लावा की यह सीरीज ने मुख्यतः लो प्राइस में काफी अच्छे स्पेसिफिकेशन दे रही है. जी हाँ हम बात कर रहे हैं लावा Z सीरीज की. इस सीरीज में Lava Z60, Z70, Z80 और Z90 चार फोन शामिल हैं. इन फोन्स की शुरुआत 5,500 रुपये से होती हैं. लेकिन इस ब्लॉग में हम लावा Z80 के ही स्पेसिफिकेशन की चर्चा करेंगे.
Third party image reference
डिजाईन और लुक
Lava Z80 में भी 5-इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि 2.5D कर्व्ड ग्लास से लैस है और फोन की माप 148.5x 73.1x 8.1mm है साथ ही यह फोन देखने में काफी स्लिम है. फोन काफी हलका है फोन का वज़न 136 ग्राम है.
परफॉरमेंस और स्टोरेज
लावा Z80 में मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम लगी हुई है जो पॉवरफुल परफॉरमेंस देते हैं. फोन में इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ा भी सकते हैं. फोन एंड्राइड 7.0 पर काम करता है.
कैमरा
Third party image reference
इस फोन का कैमरा काफी अच्छा काम करता है. फोन का फ्रंट और रियर कैमरा जबरदस्त हैं. फोन के रियर साइड में 8 मेगापिक्सल का कैमरा और LED फ़्लैश दिया हुआ है. साथ ही सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया हुआ है. सबसे खास बात यह है कि फोन के दोनों कैमरों में फोकस अपर्चर 2.0 है जो की इसके कैमरा को स्पेशल बनता है.
loading...
बैटरी और कनेक्टिविटी
लावा Z80 में 2500 mAh की बैटरी लगी हुई है. इस फोन की बैटरी रिमूवेबल है तो आप इमरजेंसी के टाइम पर फोन की बैटरी निकाल सकते हैं. ये फोन 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता हैं और आप इसमें कोई भी 4G सिम यूज़ कर सकते हैं. इस फोन की कीमत Rs 9,000 रखी गई है.

No comments:

Post a Comment