loading...

Tuesday, 10 October 2017

इस घर के अन्दर दिखा खतरनाक किंग कोबरा, देखें वीडियो

अक्सर लोगो के घरो से सांप, बिच्छु निकलने की बात सुनी होंगी देखी भी होगी लेकिन क्या अपने ये सुना हैं की किसी के घर से लंबा किंग कोबरा निकला हो सुन कर ही घबराहट होने लगती हैं पर ये बात सही हैं बता दे कि डेरिक यीफान ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो अपलोड किया जिसे देखने के बाद सांपों के बारे में आपके दिमाग में चल रहे कई तरह के विचार बदल जाएंगे.डेरिक ने जो वीडियो अपलोड किया है उसमें एक बेहद ही लंबा किंग कोबरा एक घर के अंधर मिलता है. जैसे ही लोगों की नजर उस पर जाती है वो भागने की कोशिश करने लगता है.

बता दे, इस कोशिश में वो घर के दरवाजे के ऊपर चढ़ जाता है. जिस तेजी से ये किंग कोबरा कम से कम 05 फीट ऊपर गेट पर चढ़ता है वो देख कर आपके दिमाग में सनसनी आ जाएगी. इस फेसबुक पोस्ट के मुताबिक घटना 18 जून को मलेशिया के बातु पहट में हुई.
डेरिक ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मैनें घर के बाहरी हिस्से से आवाज सुनी फिर जैसी ही मैंने जा कर चेक किया तो ये विशाल कोबरा दिखा.इस सबमें सबसे खतरनाक बात ये हुई कि वो इस कोबरा को पकड़ने में नाकाम रहे और इन्हें डर है कि वो लौट कर फिर से आ सकता है क्योंकि उसे घर के अंदर घुसने का रास्ता मिल गया है.

No comments:

Post a Comment