loading...

Tuesday, 26 September 2017

रुपए न देने पर युवक ने मां को दी ऐसी सजा,जिसे सुन उड़ जाएंगे आपके होश

डबरा में मां ने अपने नकारा बेटे को शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने मर्यादा की सभी सीमाएं लाघ दीं और मां पर केरोसिन डाल कर आग लगा दी। मां की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक मां ७० फीसदी झुलस चुकी थी। महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसका उपचार जारी है। शहर की दीदार कॉलोनी में शराब व अन्य खर्चों के लिए रुपए नहीं दिए जाने से नाराज होकर एक बेटे ने अपनी मां पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।
प्राथमिक उपचार के बाद वृद्धा को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अमरसिंह सिकरवार सिविल अस्पताल पहुंचे और ७० वर्षीय महिला के कथन लिए गए। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
युवक शराब पीने का आदी है और शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था जो नहीं देने पर युवक ने गुस्सें में आकर मां को आग के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक ललिता पत्नी (७०) पुत्र मूलचंद गौड़ निवासी दीदार कॉलोनी को उसके पुत्र कमलेश उर्फ भटा ने सुबह खर्चे के लिए पैसे मांगे, मां ने जब पैसे देने से मना किया तो कमलेश ने गुस्से में आकर मां के ऊपर केरोसिन डाल दिया और आग लगा दी। पुलिस और परिजन तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाए। डॉ. मिसुरिया के मुताबिक महिला ७० फीसदी से अधिक जल गई है।
कबाड़ा भीनने का काम करता है आरोपी युवक
कमलेश नशेड़ी प्रवृत्ति का है और कबाड़ा भीनने का काम करता है। साथ ही वह शराब पीने का आदी है। इस घटना के संबंध में उसने बताया कि उसने नहीं यह काम नहीं किया है। हालांकि उस समय भी वह शराब के नशे में था। इधर, थाना प्रभारी अमरसिंह सिकरवार ने बताया कि कमलेश पर पूर्व में भी मारपीट के कई मामले सिटी थाने में दर्ज है। हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment